रामगढ़, नवम्बर 30 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को बूथ संख्या 46 पर सुना। इस दौरान बारीकी से प्रधानमंत्री के बातों को सूना गया। इसका नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष रंजन फौजी ने की। कार्यक्रम सुनने को कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह रहा। सभी ने प्रधानमंत्री के संबोधन को प्रेरणादायी बताया। बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। मौके पर उपाध्यक्ष फौजी, मंडल मंत्री अजीत गुप्ता, जगदीश शर्मा, बूथ अध्यक्ष नीरज सिंह, चंद्रिका राय, फरिंदर सिंह, शैलेंद्र राय, कुंदन सिंह, पम्मी कुमारी, सुषमा कुमारी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.