हापुड़, फरवरी 9 -- डीएम पब्लिक स्कूल अटोला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। इस दौरान कक्षा 9 से लेकर 12 तक के सभी बच्चों ने विद्यालय में प्रोजेक्टर और स्मार्ट बोर्ड की सहायता से पीएम मोदी की बातों को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम में शामिल बच्चों के द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों को विद्यालय के बच्चों ने ध्यान से सुना और प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए उसके उत्तर को भी सुना गया। बच्चों के साथ-साथ कक्षा 9 से 12 में पढ़ाने वाले अध्यापकों ने भी उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। विद्यालय के चेयरमैन जितेंद्र सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में बच्चों को सलाह दी है कि बच्चों को अध्यापकों से दो कदम आगे रहना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें किसी भी विषय का कोई भी टॉपिक समझने में आसानी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.