मुंबई, जनवरी 16 -- महाराष्ट्र निकाय चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। बीएमसी समेत कई नगर निगम में भाजपा ने परचम लहराया है। बीएमसी में पहली बार भाजपा का मेयर बनने जा रहा है। इस जीत पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इन चुनावों के बाद भाजपा और महायुति के 25 मेयर बनने जा रहे हैं। देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "हमने ये चुनाव पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास के विजन के साथ लड़े, इसीलिए हमें इन चुनावों में रिकॉर्ड तोड़ जनादेश मिला। इन नतीजों से यह साफ हो गया है कि महाराष्ट्र पीएम मोदी पर बहुत भरोसा करता है।" उन्होंने कहा कि हर शहर को बदलकर वहां रहने वाला जो गरीब और मिडिल क्लास व्यक्ति है, उसके जीवन में बदलाव लाने की हमारी कोशिश रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा हिंदुत्व है और उसे लेकर हमें अ...