मेरठ, फरवरी 20 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से ठीक पहले दर्जनों संदिग्ध कश्मीरी मेरठ पहुंच गए। ये लोग सदर सर्राफा बाजार समेत कई मोहल्लों में चंदा मांगने के बहाने से घूमने लगे। शाम के समय सर्राफा बाजार के व्यापारियों ने शक होने पर पुलिस बुला ली और कुछ कश्मीरी को घेर लिया। संदिग्धों को सदर पुलिस ने नाम-पते नोट कर थाने से छोड़ दिया। कैंट विधायक थाने पहुंचे तो संदिग्ध कश्मीरियों को छोड़ने का खुलासा हुआ। इसके बाद एसएसपी से शिकायत की और कहा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से ठीक पहले इतने कश्मीरी मेरठ क्यों आए। सुरक्षा में चूक हुई तो कौन जिम्मेदार होगा। थाना पुलिस को फटकार लगाई गई, जिसके बाद 12 लोगों को पकड़ा गया। खुफिया टीम भी पूछताछ कर रही है और सत्यापन कराया जा रहा है। सदर सर्राफा बाजार और आसपास के कई मोहल्लों में शुक्र...