कन्नौज, दिसम्बर 25 -- कन्नौज। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया। इस दौरान तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने अपने संबोधन में अटल जी के राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक विचारों पर प्रकाश डाला। पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने अटल जी के बेदाग राजनीतिक जीवन को प्रेरणास्रोत बताया। वहीं जिलाधिकारी ने सुशासन दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भाषण, काव्य पाठ एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार राशि के चेक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी, शिक्षक एव...