पटना, जून 10 -- केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष के कार्यकाल में देश के गरीबों का उत्थान हुआ है। वहीं, भारत दुनिया में चौथी आर्थिक शक्ति बना है। प्रधानमंत्री का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीबों के कल्याण में समर्पण के लिए जाना जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में योजनाओं को लागू करने की कार्य संस्कृति बदली है। वर्ष 2014 के पहले भी देश में योजनाएं बनती थीं, पर वो धरातल पर शायद ही उतरती थीं। लोगों तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पाता था। वहीं, पीएम मोदी के कार्यकाल में बनी योजनाएं तेज गति से चलती हैं और तय समय में पूरा भी होती हैं। उनकी योजनाओं के केंद्र बिंदु में गरीब होते हैं। उन्होंने 100 से अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.