गया, अगस्त 19 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गया आगमन को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने गुरपा-गझंडी घाटी रेल सेक्शन में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। नक्सल प्रभावित इस क्षेत्र में स्थित तीनों रेल टनलों और स्टेशनों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार के निर्देश पर टीम लगातार पेट्रोलिंग कर रही है और ट्रेनों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। स्टेशन परिसर, यात्री शेड व टिकट घरों में भी जांच और माइकिंग कर यात्रियों को सतर्क किया जा रहा है। आरपीएफ ने बताया कि पूरा रेल क्षेत्र हाई अलर्ट पर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.