सीवान, जून 23 -- सिसवन, एक संवाददाता। सीवान जिले के जसौली गांव में पीएम मोदी की सभा एनडीए की सोची समझी राजनीति है। एनडीए सारण में महागठबंधन से काफी ही कमजोर है। यहां राजद, कांग्रेस, माले अर्थात महागठबंधन काफी मजबूत स्थिति में है। इसे तोड़ने के नीयत से एनडीए ने मोदी की सभा कराई। यह बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व महाराजगंज विधानसभा के विधायक विजय शंकर दुबे ने शुक्रवार को पीएम मोदी के कार्यक्रम के बाद कही। उन्होंने कहा कि एनडीए जानता है कि वह सारण प्रमंडल में काफी कमजोर स्थिति में है और महागठबंधन काफी बेहतर स्थिति में। आगामी विधानसभा चुनाव में भी सारण में महागठबंधन का पलड़ा भारी होगा। उन्होंने कहा कि इस सभा में सरकारी तंत्र का उपयोग हुआ। यह सभा सरकारी सभा बनकर रह गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.