हापुड़, फरवरी 20 -- आगामी 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मेरठ में एक जनसभा होनी है, इस जनसभा में पीएम मोदी पूरी वेस्ट यूपी को साधेंगे। ऐसे में हापुड़ जनपद से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी की जनसभा में शामिल कराने के लिए भाजपाईयों ने 240 बसों का लक्ष्य रखा गया है। तीनों विधानसभाओं से संबंधित विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा मंडल अध्यक्षों को भी 10 से 12 बसों का लक्ष्य दिया गया है, ताकि पीएम की जनसभा को सफल बनाया जा सकें। जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने बताया कि आगामी 22 फरवरी को मेरठ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा होनी है। पीएम मोदी की जनसभा को सफल बनाने के लिए हापुड़ से 240 बसों का लक्ष्य रखा गया है। इसमें जनपद की तीनों विधानसभाओं से 80-80 बसों से कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें प्र...