जमुई, जनवरी 26 -- चकाई, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के मतदान केंद्रों पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का प्रसारण सुना। प्रखंड के चकाई, माधोपुर और सरौन मंडल के लगभग सभी बूथों पर कार्यकर्ता और आम नागरिकों ने एकत्रित होकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना। भाजपा चकाई मंडल अध्यक्ष कृष्णा कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात देशवासियों के लिए प्रेरणा का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि पीएम का संबोधन कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार करता है और हमें सामाजिक सरोकारों से जोड़ता है। चकाई मंडल में इस कार्यक्रम का आयोजन मंडल संयोजक प्रमोद यादव तथा सह-संयोजक अमित दूबे व संजोग केशरी के नेतृत्व में किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.