नई दिल्ली, फरवरी 10 -- आगामी 24 फरवरी को भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस दौरान विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 13 जिलों से तीन लाख किसान शामिल होंगे। इस बात की जानकारी सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. दिलीप जायसवाल ने दी। उन्होंने बताया कि जनसभा में सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज भाजपा कार्यालय में पार्टी अधिकारियों की बैठक में रोड मैप तैयार किया गया। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को प्रधानमंत्री का भागलपुर दौरा है। जहां लाखों की संख्या में किसान पहुंचेगे। इस दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पर चर्चा करेंगे। साथ ही किसानों की आय को और कैसे बेहतर किया जा सके, इसको लेकर चर्चा की जाएगी। बिहार के 82 लाख किसानों को राशि मिलती है। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.