पूर्णिया, सितम्बर 15 -- पीएम नरेंद्र मोदी के पूर्णिया दौरे को लेकर बिहार में सियासी खलबली मची है। विपक्षी दल आरजेडी सोशल मीडिया पर न सिर्फ ऐक्टिव है बल्कि अटैक पर अटैक कर रही है। पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार वासियों को जुमला दिवस की बधाई दी फिर, उनके बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम के सभा स्थल से वीडियो रिपोर्टिंग कर दी। राजद नेताओं ने प्रधानमंत्री पर बिहार की जनता को झूठे वादों से धोखा देने का आरोप लगाया। तेजस्वी यादव ने 11 साल पुराने एक वादे की भी याद दिलाई है। पीएम मोदी दोपहर दो बजे के बाद पूर्णिया पहुंचेंगे और 40 हजार करोड़ की सौगात देंगे। पूर्णिया के एसएसबी कैंपस स्थित शीशाबाड़ी ग्राउंड से पीएम पूरे सीमांचल को साधेंगे। इससे चंद घंटे पहले तेजस्वी यादव ने पीएम की सभा वाले स्थल से वीडियो जारी किया है। 3 मिनट ...