सहारनपुर, फरवरी 6 -- निहालखेड़ी स्थित आरके पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान छात्रों को एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री का संबोधन दिखाया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को परीक्षा के तनाव से मुक्त रहने, आत्मविश्वास बनाए रखने तथा सकारात्मक सोच के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि परीक्षा जीवन का एक हिस्सा है, न कि जीवन का लक्ष्य। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालने की अपील की। छात्रों ने जहां पूरे ध्यान और अनुशासन के साथ प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक विचारों को सुना, वहीं शिक्षकों ने भी छात्रों को समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन, योग एवं संतुलित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस ...