धनबाद, जून 10 -- धनबाद, विशेष संवाददाता भाजपा धनबाद महानगर की ओर से विकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन, गरीब कल्याण एवं संकल्प से सिद्धि विषय पर सोमवार को जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर इसकी शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरे हैं 11 साल। इन्हीं उपलब्धियों से जन-जन को अवगत कराना है। डॉ राय ने कहा कि सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल पूर्ण हुए। 2014 से 2024 के बीच भाजपा की सरकार ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वह महत्वपूर्ण है। भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बनाना, गरीबी रेखा से 28 प्रतिशत जनसंख्या को 5 प्रतिशत पर लाना, 81 करोड़ परिवारों को मुफ्त अना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.