मधेपुरा, फरवरी 10 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। सीएचसी में हर माह के 9 तारीख को होने वाले प्रधानमंत्री मातृत्व शिशु सुरक्षा योजना अंतर्गत 3 माह की गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच सोमवार को आयोजित कैंप में की गई। बीसीएम उपेन्द्र कुमार अमर ने बताया कि सीएचसी प्रभारी डॉ वरुण कुमार के नेतृत्व में डॉ डीपी रमण, डॉ राजीव रंजन, डॉ नवीन भारती, लैब टेक्नीशियन सुनील कुमार यादव व एएनएम मनीषा कुमारी, जीएनएम सुमेधा कुमारी, एएनएम ममता कुमारी आदि की टीम ने सभी 105 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की । मौके पर मौजूद चिकित्सक द्वारा जांच कर सभी गर्भवती महिलाओं को उचित सलाह दी गई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को गर्भधारण के समय आवश्यक सावधानी बरतने, खानपान के अलावा अन्य प्रकार की आवश्यक जानकारी भी चिकित्सक द्वारा दी गई। इसके अलावा एएनएम के द्वारा गर्भवती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.