धनबाद, सितम्बर 2 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। पीएम की मां पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा धनबाद जिला ने सिटी सेंटर व गांधी चौक पर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विभा सिंह ने की। विधायक राज सिन्हा ने कहा कि मां का अपमान केवल प्रधानमंत्री का नहीं, पूरे भारत माता के सपूतों का अपमान है। इसे कभी सहन नहीं किया जाएगा। कांग्रेस ने जिस तरह से मातृशक्ति को निशाना बनाया है, वह उसकी खोखली मानसिकता को उजागर करता है। भाजपा की हर कार्यकर्ता बहन और भाई मां के सम्मान की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक खड़े रहेंगे। महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि कांग्रेस का यह चेहरा महिलाओं के प्रति उसकी वास्तविक सोच को उजागर करता है। भाजपा की हर कार्यकर्ता बहन इस अपमान के खिलाफ डटकर खड़ी है। मौके पर रमेश राही, मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.