प्रयागराज, फरवरी 9 -- प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम का प्रसारण सोमवार को डायट में किया गया। प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को परीक्षा को जीवन का बोझ नहीं बल्कि एक स्वाभाविक प्रक्रिया के रूप में देखने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केवल ज्ञान के मूल्यांकन का माध्यम है, जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं। संस्थान के प्राचार्य राजेंद्र प्रताप ने कहा कि प्रधानमंत्री ने समय प्रबंधन, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच तथा नियमित अध्ययन की आदत पर विशेष बल दिया है। संयोजन वीरभद्र प्रताप ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...