मेरठ, फरवरी 22 -- मेरठ। रविवार को मेरठ रैपिड और मेरठ रैपिड के लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शताब्दी नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए वरदान बताया। उन्होंने कहा कि रैपिड और मेट्रो न केवल एनसीआर बल्कि वेस्ट यूपी की तस्वीर बदलेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन दोनों योजनाओं से लाखों लोगों के जीवन में बदलाव आएगा। भाजपा सरकार की उपलब्धि एवं नीतियों पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री जनसभा से कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने एआई समिट में कपड़े उतारकर प्रदर्शन करने पर कांग्रेस पर सीधे हमला किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि लाखों लोग दिल्ली में जुटे थे। दुनिया के विकासशील देशें में ऐसा सम्मेलन आज तक कभी नहीं हुआ। देश का सीना गर्व से चौड़ा था। पूरा देश गर्व से भर गया, लेकिन कांग्रेस और इसके इकोसिस्टम ने क्या किया। प्रधानमं...