कटिहार, दिसम्बर 19 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि। निजी एवं सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों के लिए पीएम नेशनल अप्रेंटिशिप मेला का आयोजन 22 दिसंबर को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कटिहार में किया जाएगा। इस आशय का निर्देश भारत सरकार व निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण बिहार द्वारा दिया गया है। मेला में 44 विभिन्न कंपनियों द्वारा 400 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया जाएगा। 18 से 24 आयु वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी इस अप्रेंटिशिप मेला में भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार स्टाइपेंड व अन्य फायदा दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...