बांदा, फरवरी 18 -- बांदा। संवाददाता कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी जे.रीभा ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लक्ष्यों की शतप्रतिशत पूर्ति माह फरवरी में करने को कहा। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना व वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कार्ययोजना तैयार कर एक सप्ताह के अंदर प्रस्तुत करने को कहा। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना की समीक्षा बैठक 15 दिवस पर मुख्य विकास अधिकारी आयोजित करेंगे। बैठक में उप कृषि निदेशक डा. अभय कुमार सिंह यादव, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला धन-धान्य योजना समिति के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...