छपरा, जून 20 -- मढ़ौरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा रेल इंजन फैक्ट्री में शुक्रवार को आयोजित एक समारोह के दौरान अफ्रीकी देश गिनी गणराज्य को भेजे जाने वाले पहले डीजल रेल इंजन को प्रधानमंत्री द्वारा सीवान की सभा से वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सीवान के जसौली जनसभा से जैसे ही पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाई कि वैसे ही गिनी गणराज्य को भेजे जाने वाले पहले रेल इंजन को रेलवे की महिला लोको पायलट श्वेता कुमारी व दिलीप कुमार ने हॉर्न बजाकर झंडी दिखाते हुए पटरी पर आगे के लिए दौड़ा दिया। इस रेल इंजन को मढ़ौरा से अफ्रीकी देश गिनी को रवाना किये जाने के मौके पर रेलवे बोर्ड के सदस्य वीपी सिंह सहित पूर्वोत्तर रेलवे और उत्तर रेलवे के कई अधिकारियों के अलावा मढ़ौरा एसडीओ निधि राज व डीएसपी नरेश पासवान भी मौजूद थे। गिनी गणराज्य के सीमांडू माइंस प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.