कानपुर, अप्रैल 4 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मोतीझील से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो सेवा के विस्तार के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी माह शहर आ सकते हैं। यूपी मेट्रो की मांग पर मेट्रो ट्रेन को झंडी दिखाकर यात्री सेवा शुरू कराने के पीएम के आने के संकेत मिले हैं। हालांकि अभी अधिकृत सूचना नहीं मिली है। माना जा रहा है कि सीएमआरएस की एनओसी मिलने की जानकारी पीएमओ को देने के बाद पीएम का प्रोग्राम मिल सकता है। बता दें कि सुरंगी रूट के पांच स्टेशनों तक मेट्रो चुन्नीगंज से सेंट्रल तक इसी माह से चलनी है। बिठूर महोत्सव का समापन करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 मार्च को चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने बिठूर में यह कहा था कि जल्दी ही कानपुर मेट्रो सेवा का विस्तार करते हुए दूसरे चरण का लोकार्पण करने जा रहे हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.