बाराबंकी, फरवरी 5 -- बाराबंकी। असंद्रा थाना के एक गांव में प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन का अधिकारी व कार्यकर्ता बनकर पहुंचे ठगों ने मुफ्त सिलाई मशीन महिलाओं को देने का झांसा दिया। साथ ही अधिक फार्म भरे जाने पर उपहार में स्कूटी दिये जाने का लालच दिया। इसके बाद जालसाजों ने एक महिला से हजारों रुपये ठग लिया। पीड़िता की तहरीर पर असंद्रा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। असंद्रा थाना के नसीपुर मजरे मंसारा गांव निवासी पूनम शर्मा पत्नी दुर्गा प्रसाद शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह गांव में सिलाई की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। 24 अगस्त 2025 को दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल से उनकी दुकान पर आए और स्वयं को प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन का कार्यकर्ता बताया। उन्होंने फ्री सिलाई मशीन योजना का फार्म बांटते हुए कहा कि रजिस्...