मधुबनी, अप्रैल 23 -- बिस्फी, निज प्रतिनिधि। पीएम मोदी मिथिलांचल के प्रति विशेष स्नेह और लगाव रखते हैं। मखाना बोर्ड और पश्चिमी कोशी नहर की मंजूरी देना उनके मिथिलांचल के प्रति अगाध प्रेम को दर्शाता है। यह बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बिस्फी के वैद्यनाथ चौक पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। दिलीप जायसवाल ने कहा मैं आप सबों को हकार देने आया हूं।आप सब देश ही नहीं पूरे विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने विदेश्वर स्थान जरूर आये।साथ ही पवित्र धाम का दर्शन भी करें। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी पीएम आवास योजना से वंचित पांच लाख गरीबों के खाते में राशि भेज रहे हैं। मिथिलांचल को बाढ़ मुक्त करने के लिए केन्द्र सरकार आगे बढ़ रही है। पीएम मोदी का यह स्पष्ट सोच है कि जबतक देश के गरीब खुशहाल नहीं होंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.