बगहा, नवम्बर 5 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर से सटे कुड़िया कोठी फर्म में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 8 नवंबर को प्रस्तावित चुनावी परिभ्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी हैं। कार्यक्रम के दौरान आकस्मिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने व स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य सुविधा बहाल रहें इसे सुनिश्चित करने का आदेश पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने दिया हैं। उन्होंने जीएमसीएच सहित जिले के सभी अस्पताल में चिकित्सक व कर्मियों की उपस्थिति, आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं, उपकरण व ओटी को तैयार रखने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में पश्चिम चंपारण के सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने 24 चिकित्सकों समेत 31 स्वास्थ्यकर्मियों की एक टीम का गठन किया है। ट...