फिरोजाबाद, दिसम्बर 28 -- भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी के अवसर पर फरिहा में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें पर्यटन मंत्री ने सरकार की योजनाएं गिनाने के साथ विपक्ष पर प्रहार किया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ठा.जयवीरर सिंह ने कहा पूर्व प्रधानममंत्री अटल सिर्फ नाम नहीं हैं, बल्कि एक विचार हैं। उन्होंने देश की राजनीति को नई दिशा दी एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। केंद्र सरकार की योजनाएं बताते हुए कहा कि भारत अब कमजोर नहीं है। जो लोग घुसपैठ कर देश की शांति भंग करना चाहते हैं, उनके लिए इस देश में कोई जगह नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...