सीतापुर, सितम्बर 20 -- बिसवां, संवाददाता। भाजपा महिला मोर्चा के तत्वाधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत नरसिंह धाम मंदिर पर चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रजनी पाण्डेय ने पीएम मोदी द्वारा महिलाओं के हित में किए गए कार्यों का विस्तार से वर्णन किया। संचालन नगर अध्यक्ष सीमा शुक्ला ने किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कंचन प्रभा पाण्डेय ने की। कार्यक्रम को निवर्तमान अध्यक्ष सेवा पखवाड़ा के संयोजक पंकज गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस मौके पर शालिनी गुप्ता, रानी, उषा, सरिता आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...