हरदोई, दिसम्बर 24 -- हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 25 दिसंबर को राजधानी लखनऊ में दुबग्गा के निकट त्रिमूर्ति प्रेरणा स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं का लोकार्पण करेंगे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। राजधानी लखनऊ में होने वाले इस आयोजन में शामिल होने के लिए जनपद से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम जनमानस को लाने की व्यापक व्यवस्था की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने बताया कि केवल हरदोई जनपद से ही 25 हजार से अधिक लोगों को कार्यक्रम में शामिल कराने की रणनीति बनाई गई है। इसके लिए संगठन स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और संपर्क अभियान चलाया गया है। शक्ति के...