गोरखपुर, फरवरी 8 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। कोविड-19 महामारी में माता-पिता को खोने वाले बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से शुरू की गई पीएम केयर्स फार चिल्ड्रन योजना के तहत नई कवायद शुरू की गई है। इसके तहत अब तक आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा तक सीमित रही इस योजना के लाभार्थियों को वित्तीय रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने की शुरुआत की जाएगी। जिले के तीन लाभार्थी छात्र-छात्राओं को इसमें शामिल हैं। पीएम केयर्स फार चिल्ड्रन योजना की शुरुआत 29 मई 2021 को उन बच्चों के लिए की गई थी, जिन्होंने 11 मार्च 2020 से 5 मई 2023 के बीच कोविड-19 के कारण अपने माता-पिता या अभिभावक को खो दिया था। जिले में इस योजना के तहत तीन छात्र-छात्राएं वर्तमान में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इनमें से एक छात्रा की छात्रवृत्ति किसी कारणवश रुक गई है, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.