मुरादाबाद, नवम्बर 27 -- पीएम कुसुम योजना में सोलर पम्प की बुकिंग 26 नवंबर से चालू है। उप निदेशक कृषि संतोष द्विवेदी ने बताया कि 15 दिसंबर 2025 तक पोर्टल खुला रहेगा। किसानों का पंजीकरण कृषि विभाग के वेबसाइट https://agriculture.up.gov.in/ पर होना अनिवार्य है। इसी पर बुकिंग करें। ''लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। ऑनलाइन बुकिंग के साथ 5000 रुपए टोकन मनी के रूप में ऑनलाइन जमा करना होगा। पोर्टल पर जनपदवार 2 एचपी एवं 3 एचपी का लक्ष्य सम्मिलित रूप से प्रदर्शित होगा। कृषक अपनी आवश्यकतानुसार सोलर पम्प का चयन कर आगे बढ़ सकते हैं। बुकिंग को कंफर्म करने के उपरांत उसका संदेश कृषकों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर पहुंच जायेगा। सोलर पम्प पर 60 प्रतिशत का अनुदान देय है तथा 40 प्रतिशत कृषक अंश है। कृषकों की बुकिंग कंफर्म होने के पश्चात निर्...