बदायूं, दिसम्बर 10 -- बदायूं। उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने जनपद के सभी किसानों से अपील की है। कि प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) योजना के तहत सोलर पंप की बुकिंग को विभागीय पोर्टल 26 नवंबर से खुला हुआ हैं, जो 15 दिसंबर 2025 को बंद हो जायेगा। बुकिंग को किसान का पंजीकरण कृषि विभाग के वेबसाइट https://agriculture.up.gov.in पर होना अनिवार्य है। जिसके अनुदान पर सोलर पंप को बुकिंग करें। लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। ऑनलाइन बुकिंग के साथ पांच हजार रुपये के टोकन मनी के रूप में ऑनलाइन जमा करना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...