दरभंगा, अगस्त 19 -- दरभंगा। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास की नई इबारत लिख रहा है। 22 अगस्त को गंगा नदी पर बने औंटा-सिमरिया महासेतु और बख्तियारपुर से मोकामा तक फोर लेन सड़क का लोकार्पण बिहारवासियों के लिए ऐतिहासिक सौगात साबित होगी। उन्होंने कहा कि पीएम की सोच ने बिहार को दी नई उड़ान दी है। ये परियोजनाएं मोदी जी की विकासपरक सोच और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सजीव उदाहरण हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...