सासाराम, मई 29 -- सूर्यपुरा, एक संवाददाता। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद बिक्रमगंज में आयोजित पीएम की सभा में जाने को लेकर आम लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। सूर्यपुरा की चौक-चौराहों पर लोग इसकी चर्चा करते नजर आए। कहा पीएम की एक झलक पाने के लिए सुबह में ही सभा स्थल पर पहुंचना होगा। बता दें कि सूर्यपुरा के अलावे बारून,कल्याणी,भड़कुड़िया कला,श्रीकांतपुर,डबरिया, खरोज, गोशलडीह, कर्मा, अगरेड कला आदि दर्जनों गांवों के लोग सुबह में ही बिक्रमगंज के लिए प्रस्थान करने की तैयारी में है। पीएम के कार्यक्रम में जाने के लिए ज्यादा युवा उत्साहित दिखे। वहीं दूसरी तरफ पीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गए हैं। सूर्यपुरा की कल्याणी व दूसरी ओर नोनहर मोड़ के समीप बैरियर लगाया गया है। इन रास्तों से गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहनों के अलावे आम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.