भागलपुर, फरवरी 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता सोमवार को हवाई अड्डा में आयोजित होने वाली पीएम की सभा में सुरक्षा को पुख्ता बनाए रखने के लिए सभा स्थल पर किसी भी प्रकार का सामान बाहर से ले जाने पर रोक रहेगी। इसको लेकर भागलपुर पुलिस ने रिलीज जारी किया है। सभा स्थल पर पानी का बोतल, मोबाइल का चार्जर, पावर बैंक, तम्बाकू, गुटखा, किसी प्रकार का धात्विक वस्तु, झोला, बैग, फूल माला और गुलदस्ता ले जाना भी वर्जित होगा। वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर लगाने को कहा गया है। यह भी साफ कर दिया गया है कि काले रंग के वस्त्र पर भी रोक रहेगी। काले रंग का वस्त्र पहनकर सभा स्थल पर नहीं जा सकेंगे। यहां तक कि काले रंग का रूमाल भी नहीं ले जा सकेंगे। रिलीज में यह भी साफ कर दिया गया है कि कार्यक्रम स्थल पर जिला प्रशासन की तरफ से पेयजल और शौचालय की समुचित व्यवस्था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.