पूर्णिया, सितम्बर 7 -- पूर्णिया। 15 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पूर्णिया आगमन को लेकर जनमानस में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में भाजपा नेत्री एवं उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने वार्ड संख्या-01 स्थित रिफ्यूजी कॉलोनी में डोर-टू-डोर जाकर स्थानीय नागरिकों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया। पल्लवी गुप्ता ने आदरपूर्वक लोगों को अरवा चावल एवं आमंत्रण पत्र भेंट कर 15 सितम्बर को शीशाबाड़ी, गुलाबबाग पहुंचने का आग्रह किया। इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं ने भी प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर अपनी उत्सुकता व्यक्त की। पल्लवी गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज विश्व पटल पर भारत की गौरवगाथा लिख रहे हैं। उनका पूर्णिया आगमन हम सबके लिए ऐतिहासिक क्षण है। मैं हृदय से सभी नागरिकों को आमंत्रित करती हूं कि व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.