मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। भाजपा नगर मंडल कार्यालय में रविवार को विरोध सभा हुई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा दरभंगा में पीएम नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहने के विरोध में प्रदर्शन किया। नगर मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहकर इंडिया गठबंधन के लोगों ने सभी मर्यादा को भंग कर दिया है। सनातन धर्म महिलाओं का सम्मान करना सिखाता है। इस मौके पर पूर्वी मंडल अध्यक्ष सतीश पासवान, विधानसभा प्रभारी अंकज कुमार, कपिलेश्वर प्रसाद, मंडल महामंत्री सोनू निगम, सुमित सिन्हा, अशोक प्रियदर्शी, युवा अध्यक्ष चंदन बाबू शर्मा, संदीप कुमार, मंडल मंत्री सोनी कुमारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.