औरंगाबाद, अगस्त 31 -- मदनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां के प्रति अपशब्द कहे जाने के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला। विरोध मार्च मदनपुर प्रखंड मुख्यालय के धर्मशाला परिसर से निकाला गया। नेताओं ने आरोप लगाया कि हाल ही में दरभंगा में महागठबंधन के मंच से प्रधानमंत्री की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी, जिसके विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने सभा कर आक्रोश जताते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणियां लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ हैं। विरोध मार्च की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की नेता दुर्गा देवी ने की। मंच संचालन संजय शर्मा और विधानसभा संयोजक रफीगंज दीनानाथ विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर ज्ञानदत्त पांडेय, जीतेंद्र सिंह परमार, जिला मंत्री सुबोध सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष संतोष साव, ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.