रामपुर, फरवरी 5 -- गंज थाना क्षेत्र के सराये सहादत यार खां निवासी यासीन ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया था कि शहर की एक महिला ने प्रधानमंत्री के साथ अपने को समकक्ष दिखाते हुए फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर लगाया है। आरोप है कि वह अनुचित लाभ कमाने के लिए भूमि प्रकरणों में भू-माफियाओं के साथ सांठ-गांठ कर ब्लैकमेल करने एवं सचिवालय से पुलिस अधिकारियों को फोन कराकर उत्पीड़न व प्रताड़ित करती है। पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...