सासाराम, मई 29 -- सासाराम, नगर संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार 30 मई को बिक्रमगंज में आगमन की तैयारी जोरो पर है। इस क्रम में गुरुवार को जिला मुख्यालय सासाराम मे भाजपा युवा मोर्चा के जिला इकाई के द्वारा बाइक जुलूस निकाली गयी। विशाल बाइक जुलूस शहर के शिवघाट से रवाना किया गया। विशाल जुलूस को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद संजय जायसवाल, पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद भाजपा के प्रदेश महामंत्री शिवेश राम एवं सासाराम के कार्यक्रम प्रभारी राज राजेंद्र ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भाजयुमो के उपाध्यक्ष संतोष कुमार एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। फोटो नंबर-3 कैप्शन्- बाइक रैली को रवाना करते सांसद।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...