मधुबनी, जनवरी 9 -- रहिका,निज संवाददाता। किसानों के डिजिटल प्लेटफार्म तैयार करने के लिए कृषि कल्याण मंत्रालय नये सिरे से फार्मर रजिस्ट्रेशन का काम शुरू किया है। पूर्व के किसान पंजीयन में किसानों के जमीन का खाता खेसरा एवं रकबा नहीं था। कृषि विभाग किसानों के हितों में ध्यान में रखकर फार्मर रजिस्ट्रेशन शुरू किया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभुक की संख्या 288405 है। अब तक 1 लाख 34 हजार से अधिक किसानों का ई-केवाईसी कर दिया गया है। जिले भर में 97 फीसदी एक एकड़ से कम जोत के किसानों की संख्या तकरीबन पांच लाख से अधिक है। कृषि विभाग का पूर्व में किए गए सर्वेक्षण से किसान निबंधन से पता चला कि करीब चार लाख से अधिक किसानों को अपने नाम से भूमि का डिजिटल जमाबंदी नहीं है। पूर्व के किसान पंजीयन में अधिकांश भूमि संबंधित दावा सही नहीं पाया गय...