पटना, जुलाई 30 -- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के अच्छी खबर है। पीएम किसान की 20वीं किस्त जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। केंद्र सरकार 2 अगस्त 2025 को किसानों के खाते में सम्मान निधि की राशि भेजेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सुबह 11 बज डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खाते में पैसा ट्रांसफर करेंगे। बिहार की राजधानी पटना में भी इस दिन राज्य स्तरीय कार्यक्रम रखा गया है। इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्य के उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा मौजूद रहेंगे। यह कार्यक्रम पटना के बापू सभागार में होगा। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने बुधवार को इस सिलसिले में नई दिल्ली में शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.