पटना, फरवरी 22 -- राज्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्रेशन (एफआर) सत्यापन अभियान में अब तेजी देखी जा रही है। रविवार तक 85 लाख 53 हजार 570 पंजीकृत किसानों में से 46 लाख 27 हजार 777 किसानों का एफआर सत्यापन पूर्ण कर लिया गया है। यह कुल का 54.1 प्रतिशत है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अनुसार रविवार होने के बावजूद 8,320 किसानों की ई-केवाईसी की गई, जबकि 12,516 नए एफआर जोड़े गए। वहीं, प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत कुल 23 लाख 27 लाख 928 किसानों का एफआर सत्यापन पूर्ण हो चुका है, जो कुल का 27.22 प्रतिशत है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत एफआर सत्यापन अभियान में राज्य की प्रगति उत्साहजनक है। 54 प्रतिशत से अधिक सत्यापन पूरा होना किसानों के हित में हमारी प्रतिबद...