भागलपुर, फरवरी 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले के समीक्षा भवन में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने ई-केवाईसी और किसान रजिस्ट्री कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की और अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि ई-केवाईसी और किसान रजिस्ट्री का कार्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें किसी भी स्तर पर होने वाली देरी या मानवीय भूल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी अंचल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को आदेश दिया कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें। डीएम ने कहा कि भविष्य में इस कार्य में शिथिलता बरतने वा...