जयपुर, फरवरी 19 -- राजस्थान सरकार ने बुधवार को वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। इस दौरान वित्त मंत्री दिया कुमारी ने कई बड़े ऐलान किए। बजट में किसानों के लिए भी कई बड़े ऐलान किए हैं। राजस्थान में पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली राशि में इजाफा कर दिया गया है। राजस्थान में अब इस योजना के तहत किसानों को सालाना 9 हजार रुपए मिलेंगे। केंद्र सरकार सालाना छह हजार रुपए देती है। 3 हजार रुपए राजस्थान सरकार की ओर से दिए जाएंगे। वित्त मंत्री दिया कुमारी ने पीएम किसान योजना से किसानों को मिले संबल का जिक्र करते हुए इसमें और इजाफे की घोषणा की। उन्होंने कहा, 'इस साल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी ने किसानों के हित में पीएम किसान की राशि में वृद्धि की थी, अगले साल से इसे और बढ़ाकर 9 हजार रुपए प्रतिवर्ष करने की घोषणा करती हूं।' सत्ता पक्ष के विधायकों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.