मुजफ्फरपुर, नवम्बर 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पीएम किसान योजना के नाम पर बड़े पैमाने पर साइबर ठगी का नेटवर्क सक्रिय है। वेबसाइट से मोबाइल नंबर व ब्योरा लेकर साइबर शातिर किसानों को एपीके फाइल भेज रहे हैं। किसानों को एपीके फाइल इंस्टॉल करने को कहा जाता है। उन्हें फाइल इंस्टॉल करने पर पीएम किसान योजना का लाभ मिलने का झांसा दिया जा रहा है। एपीके फाइल इंस्टॉल करते ही साइबर शातिर किसानों का मोबाइल हैक कर बैंक खाते से जुड़े यूपीआई के जरिए रुपये उड़ा ले रहे हैं। पियर थाने के महेशपुर निवासी किसान सुरेश कुमार ने इसको लेकर मुजफ्फरपुर साइबर थाने में बीते 10 नवंबर को आवेदन देकर एफआईआर कराई है। पुलिस को बताया है कि बीते 25 अक्टूबर को उनके व्हाट्सएप पर पीएम किसान योजना से संबंधित एक लिंक आया। यह लिंक एपीके फाइल का था। फाइल को मोबाइल इंस्टॉल करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.