नोएडा, फरवरी 4 -- ग्रेटर नोएडा। जिले में 48112 किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री के मुकाबले अब तक 28561 किसानों ने रजिस्ट्री कराकर लाभ प्राप्त किया है। ऐसी स्थिति में 19551 किसान पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त से वंचित हो सकते हैं। कृषि अधिकारी ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा गांव में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। इनमें 28561 किसानों ने रजिस्ट्री कराकर यूनिक कोड प्राप्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...