नई दिल्ली, मई 5 -- PM Kisan Latest Updates: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त कब आएगी, इसको लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। इस नए वित्त वर्ष की पहली और योजना की 20वीं किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच कभी भी आ सकती है। इसका डेट अभी तय नहीं हुआ है। इस बीच करोड़ों किसानों के लिए एक जरूरी खबर है। पीएम किसान पोर्टल पर एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है, जो किसानों के लिए राहत लेकर आया है। जिन किसानों की किस्त किसी वजह से नहीं आ रही है, उन्हें अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। सरकार ने जिला स्तर पर नोडल अफसर नियुक्त कर दिए हैं। इनके मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी पर आप कंप्लेन कर सकते हैं। नोडल अफसरों के नंबर जानने के लिए भी आपको कही जाने की जरूरत रही है। आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से उन्हें निकाल सकते हैं। आप नीचे लिखे स्टेप्स को फॉलो करें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.