मुंगेर, जनवरी 16 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों कल यानि शनिवार (17 जनवरी) को मालदा स्टेशन से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखायी जाएगी। पीएम कार्यक्रम समारोह में जहां रेल प्रशासन ने पूरी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की है, वहीं इस समारोह के गवाह बनाने के लिए जमालपुर वर्कशॉप, डीजल शेड, ओपन लाइन, जमालपुर स्टेशन सहित अन्य रेलवे विभागों के करीब पांच-पांच अधिकारी व कर्मचारी मालदा भेजा जाएगा। इसके लिए मालदा मंडल प्रशासन ने एक स्पेशल ट्रेन जमालपुर स्टेशन से शनिवार की सुबह 6 मालदा के लिए रवाना करेगा। और इसी ट्रेन को मालदा से जमालपुर के लिए रात करीब 8.30 बजे लौटा दिया जाएगा। प्रशासन ने ट्रेन नंबर 13418 मालदा दीघा स्पेशल ट्रेन की स्वीकृति स्पेशल पीएम समारोह के लिए दी है। ताकि मालदा जाने और लौटने के दौरान अतिरिक्त यात्रियों क...