संभल, फरवरी 4 -- ब्लॉक क्षेत्र के लगभग 30 गांवों के 80 लोगों का चयन प्रधानमंत्री एक्सीलेंस अवार्ड के लिए किया गया है। इनमें मिर्जापुर गांव में इस योजना के अधिक लाभार्थी होने के कारण पंचायत भवन पर बुधवार को विशेष जनसंवाद बैठक की गई। बैठक में ब्लॉक, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लेकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बीडीओ अखिलेश कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री इंद्रधनुष योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सहित केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं के उद्देश्य और लाभ के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही आकांक्षात्मक विकासखंड संकेतकों की प्रगति की समीक्षा भी की गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.