लातेहार, मई 10 -- लातेहार प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास प्लस 2024 में योग्य परिवारों का आवास सर्वे 15 मई तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इस समय सीमा के अन्दर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले सभी पात्र योग्य परिवारों का आवास प्लस 2024 में सर्वे मोबाईल अप्लीकेशन के माध्यम से किया जा रहा है। इस संबंध में पात्र व योग्य परिवार अपने पंचायत के सर्वेयर से सर्वे करा सकते है या स्वयं भी योग्य लाभुक गूगल प्ले स्टेार से अपने मोबाईल में अप्लीकेशन आवास प्लस 2024 डाउनलोड कर अपना सर्वे कर सकते है। इसके अलावा संबंधित पंचायत के पंचायत सचिव, मुखिया, रोजगार सेवक एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी से संपर्क कर सकते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.